AdBlocker Detected !

It Seems That You Are Using An Ad Blocker/VPN/Proxy/Custom DNS. Please Consider Disabling It To Support Our Website.

Note : Brave Browser Is Not Supported On Our Website.

Once You're Done, Refresh The Page.

Benefits of Gond Katira:गोंद कतीरा के फायदे..Benefits for Skin, Digestion & Hormonal Balance

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Benefits of Gond Katira: गर्मी के मौसम में धूप और पसीने के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है| इस मौसम में बॉडी को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है| ऐसे में आपको गोंद कतीरा का सेवन करने से चमत्कारी फायदे हो सकते हैं… गोंद कतीरा को “गम ट्रैगेकैंथ” के नाम से भी जाना जाता है| गोंद कतीरा एक प्राकृतिक गोंद है जो पेड़ की छाल से प्राप्त होता है| यह सफेद या हल्का पीला होता है और पानी में भिगोने पर यह फुलकर एक जेली जैसा हो जाता है| शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखने में गोंद कतीरा काफी मददगार साबित होता है|

  यह खासकर उन लोगों के लिए काफी मददगार होता है जो तेज गर्मी में काम करते या जिनका शरीर जल्दी थक जाता है| आयुर्वेद में इसे ठंडी तासीर वाला माना गया है, जो शरीर को अंदर से ठंडक प्रदान करता है और लूं, डिहाइड्रेशन, कमजोरी जैसी गर्मी से जुड़ी समस्याओं से राहत देता है| इसे सुबह-सुबह पानी या दूध में मिलाकर, दिन में भोजन के बाद भी ले सकते हैं| आईए जानते हैं इसके अनेकों फायदे क्या क्या है?

इम्यूनिटी बूस्ट करता है

Benefits of Gond Katira:गोंद कतीरा के फायदे..Benefits for Skin, Digestion & Hormonal Balance

गोंद कतीरा में प्रकृति एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं| गोंद कतीरा का नियमित सेवन इम्यूनिटी को बेहतर बनाता है| यह शरीर के अंदर से ताकत देता है| 

स्किन के लिए फायदेमंद

इसमें हाइड्रेटिंग गुण होते हैं, इसलिए गोंद कतीरा गर्मियों की धूप से होने वाले सनबर्न, पिंपल्स और रैशेज को ठीक करने में मदद करता है| यह शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है, जिससे त्वचा पर निखार आता है|

Benefits of Gond Katira: गोंद कतीरा चेहरे पर कैसे लगाएं?

Benefits of Gond Katira:गोंद कतीरा के फायदे..Benefits for Skin, Digestion & Hormonal Balance

गोंद कतीरा में शहद मिलाकर लगाएं- 

गोंद कतीरा को इस्तेमाल करने से पहले रातभर के लिए गुलाबजल या पानी में भिगो दें। जब ये फूल जाए तो इसमें थोड़ा शहद मिला लें। इस पैक को फेस पर लगाकर रखें और 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें। गुलाबजल और गोंद कतीरा मिलकर त्वचा की नमी को लॉक कर देंगे। इससे ड्राईनेस कम होती और त्वचा को गर्मी में ठंडक मिलेगी।

एलोवेरा में गोंद कतीरा मिलाकर लगाएं-

अगर आप गर्मियों में चेहरे पर एलोवेरा लगाते हैं तो इसमें थोड़ा भिगोया हुआ गोंद कतीरा भी मिला लें। इन दोनों चीजों को बराबर मात्रा में लेकर फेस पर इस्तेमाल करने से फायदा होगा। 20 मिनट तक हल्की मसाज जैसी करें और फिर पानी से चेहरे को धो लें। गोंद कतीरा और एलोवेरा गर्मियों में स्किन के लिए वरदान का काम करता है। दोनों में त्वचा को ठंडक पहुंचाने वाले गुण होते हैं। इससे सनबर्न में भी राहत मिलेगी।

बॉडी को रखता है ठंडा

गोंद कतीरा शरीर को ठंडा बनाए रखने में काफी मददगार होता है| गर्मी के दिनों में शरीर का तापमान बहुत बढ़ जाता है| ऐसे में सुबह इसका सेवन कर सकते हैं| गोंद कतीरा को पानी में रात में भिगोकर सुबह इसका शरबत बनाकर पीने से शरीर अंदर से ठंडा रहता है|

वजन को करता है कम

Benefits of Gond Katira:गोंद कतीरा के फायदे..Benefits for Skin, Digestion & Hormonal Balance

 

गोंद कतीरा में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है| इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती है| ऐसे में आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं|

पाचन में सुधार करता है

यह नेचुरल गोंद आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है| इसमें फाइबर और एंजाइम होते हैं जो पाचन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं| 

लू (हीटस्ट्रोक) से करता है बचाव

Benefits of Gond Katira:गोंद कतीरा के फायदे..Benefits for Skin, Digestion & Hormonal Balance

 

गोंद कतीरा गर्मी के मौसम में लू (हीटस्ट्रोक) लगने से भी बचाता है| इस मौसम में शरीर से पसीना काफी मात्रा में निकलती है| ऐसे में शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने लगती है| गोंद कतीरा के सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है| जिससे हम लू से बचे रहते हैं|

Benefits of Gond Katira: गोंद कतीरा को सेवन करने का सही तरीका क्या है?

Benefits of Gond Katira:गोंद कतीरा के फायदे..Benefits for Skin, Digestion & Hormonal Balance

 

गोंद कतीरा का सेवन करने के लिए इसे रात भर पानी में भिगो दें| सुबह यह फुलकर जेल जैसा बन जाएगा| इसका शरबत बनाकर पी सकते हैं| शरबत बनाने के लिए  इसमें एक चम्मच मिश्री और एक चम्मच नींबू का रस मिलाए और सर्व करें|

Important Link 
Join Telegram Channel Click Here
Join WhatsApp Channel Click Here
Official Website Click Here

Read Also…

मूंगफली खाने का सबसे सही तरीका कौन सा हैं? इसे खाने के फायदे क्या हैं!

What are the benefits of eating oats:ओट्स खाने के क्या फायदे हैं!

How To Maintain Health In Monsoon:मानसून में हेल्दी रहने के लिए अपनाएँ ये टिप्स… मौसमी बीमारियों से होगा बचाव

“ऑल इज़ वेल” बोलकर हम अपने परस्थिति को कैसे ठीक कर सकते हैं !!!

How to keep yourself positive always: अपने आप को हमेशा पॉजिटिव कैसे रखें

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top