Bihar TRE 4.0: सीएम ने BPSC TRE 4.0 को जल्द कराने का दिया निर्देश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Teacher Vacancy 2025: शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सबसे बड़ी खबर है।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में चौथे चरण की टीचर भर्ती (BPSC TRE 4.0) को शीघ्र करवाने का निर्देश दिया है। इस भर्ती के माध्यम से 1.2 लाख नए पदों पर नियुक्तियां हो सकती है । नए नियम के तहत अब इस भर्ती में कुल पदों में से 35 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की नियुक्तियां की जाएँगी।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शिक्षा विभाग की ओर से दिए गए निर्देश के अनुसार जल्द ही रिक्तियों की गणना की जाएगी और इसे बिहार लोक सेवा आयोग को भेजा जायेगा। इसके बाद BPSC की ओर से भर्ती के लिए notification जारी कर आवेदन लिए जायेंगे। BPSC TRE 4 के माध्यम से 1 लाख पदों पर भर्ती होनी थी लेकिन TRE 3 में 20 हजार पद खाली रह गए थे। ऐसे में दोनों को मिलाकर कुल 1.20 लाख पदों पर भर्ती निकली जाने की संभावना है|

अभी तक कितने पदों पर हो चुकी है भर्ती

 बीपीएससी की ओर से अब तक तीन चरणों की भर्ती पूरी हो चुकी है। TRE 1 में 1.70 लाख पदों पर, TRE 2 में 70,000 शिक्षकों के पदों पर भर्ती की गई थी। इसके अलावा टीआरई -3 में कुल 87,774 पदों पर भर्ती निकाली गई थी जिसमें से 66,603 पदों पर नियुक्तियां हुई थीं और बाकी के पद खाली रह गए थे। अब इन पदों को साथ में  TRE 4 भर्ती निकाली जाएगी। 

    बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऑफिशियल X हैंडल से ट्वीट कर डिटेल साझा की गई है। ट्वीट के मुताबिक हमने शिक्षा विभाग को कहा है कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों की गणना तुरंत कर ली जाए और इस पर नियुक्ति के लिए TRE 4 की परीक्षा शीघ्र लेने की कार्रवाई की जाए। राज्य सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि नियुक्तियों में 35 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षण का लाभ बिहार की निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा।

अब तक की नियुक्तियां(आंकड़ों में)

  • कुल स्कूल: 81,000
  • इन स्कूलों में कुल शिक्षक कार्यरत: 5,65,427
  • टीआरई 2: 94,833
  • टीआरई 3: 51,389
  • प्रधानाध्यापक नियुक्ति: 42,918
  • सक्षमता परीक्षा 1: 1,87,818
  • सक्षमता परीक्षा 2: 66,143

बीपीएससी शिक्षक 4.0 भर्ती 2025: अवलोकन

 बीपीएससी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दी गई तालिका से बिहार शिक्षक रिक्ति, आवेदन तिथियां, परीक्षा तिथियां और भर्ती के अन्य महत्वपूर्ण विवरण जैसे महत्वपूर्ण विवरण देख सकते हैं।

पहलू विवरण
भर्ती संगठन बिहार लोक सेवा आयोग
परीक्षा का नाम बीपीएससी टीआरई (शिक्षक भर्ती परीक्षा)
परीक्षा संचालन निकाय बीपीएससी
पोस्ट  प्राथमिक स्कूल शिक्षक
उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक
माध्यमिक विद्यालय शिक्षक
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिक्षक
कंप्यूटर शिक्षक
विशेष शिक्षक
चक्र बीपीएससी टीआरई 4.0
रिक्तियां 80,000
आवेदन प्रारंभ तिथि घोषित किए जाने हेतु
आवेदन करने की अंतिम तिथि घोषित किए जाने हेतु
परीक्षा का स्तर राज्य-स्तरीय
परीक्षा की आवृत्ति सालाना
परीक्षा चरण लिखित परीक्षा
परीक्षा अवधि पीजीटी, टीजीटी, उच्च प्राथमिक – 2.5 घंटे

पीआरटी – 4 घंटे

उद्देश्य बिहार के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के लिए शिक्षकों का चयन करना

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top