UGC NET December 2025: यूजीसी नेट दिसंबर के लिए आवेदन शुरू..आवेदन प्रक्रिया,शैक्षणिक योग्यता,परीक्षा शुल्क, आयु-सीमा सहित सभी डिटेल्स

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UGC NET December 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से 7 अक्टूबर 2025 को यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा दिसंबर 2025 सत्र का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है|आप यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट  ugcnet.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 नवंबर 2025 तक निर्धारित की गई है| आवेदन फार्म में करेक्शन करने के लिए विंडो 10 नवंबर से 12 नवंबर 2025 तक ओपन की जाएगी|

UGC NET December 2025: क्या है यूजीसी नेट एक्जाम?

यूजीसी नेट (UGC NET) का मतलब है –विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (University Grants Commission National Eligibility Test)। यह एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा होती है जो भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर की नौकरी और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करती है। यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा साल में दो बार आयोजित की जाती है। 

यूजीसी नेट भारतीय नागरिक की पात्रता निर्धारित करने के लिए एक परीक्षा है-

  • जूनियर रिसर्च फैलोशिप का अवार्ड और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति
  • सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी में एडमिशन
  • पीएचडी में एडमिशन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)  मोड में 85 विषय के लिए आयोजित करती है|

UGC NET December 2025: यूजीसी नेट दिसंबर के लिए आवेदन शुरू..आवेदन प्रक्रिया,शैक्षणिक योग्यता,परीक्षा शुल्क, आयु-सीमा सहित सभी डिटेल्स

UGC NET December 2025: आवेदन शुल्क

  • जनरल कैटेगरी-  1150 रुपए
  • ईडब्ल्यूएस व ओबीसी एनसीएल कैटेगरी – 600 रुपए
  • एससी, एसटी, दिव्यांग कैटेगरी- 325 रुपए

UGC NET December 2025: यूजीसी नेट दिसंबर के लिए आवेदन शुरू..आवेदन प्रक्रिया,शैक्षणिक योग्यता,परीक्षा शुल्क, आयु-सीमा सहित सभी डिटेल्स

UGC NET December 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

अधिसूचना जारी होने की तिथि

7 अक्टूबर

आवेदन  शुरू होने की तिथि

7 अक्टूबर

आवेदन की अंतिम तिथि

7 नवंबर

UGC NET December 2025: योग्यता

  • यूजीसी द्वारा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थानो से मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 55% अंक हो|(ओबीसी नॉन -क्रीमी लेयर/ एससी/ एसटी PWD श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 50% अंक)
  • चार वर्षीय स्नातक वाले छात्र-छात्राएं भी नेट दे सकते हैं| चार वर्षीय स्नातक डिग्री कार्यक्रम वाले छात्र-छात्राएं को उस विषय में उपस्थित होने की अनुमति है जिसमें वह पीएचडी करना चाहते हैं, चाहे उन्होंने जिस भी विषय में चार वर्षीय स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो|
  • JRF के लिए आवेदन करने पर अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए| लेकिन आरक्षित श्रेणियों, महिलाओं को 5 वर्ष की छूट दी गई है| NET के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं है|

UGC NET December 2025: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top