AdBlocker Detected !

It Seems That You Are Using An Ad Blocker/VPN/Proxy/Custom DNS. Please Consider Disabling It To Support Our Website.

Note : Brave Browser Is Not Supported On Our Website.

Once You're Done, Refresh The Page.

बिहार में चुनाव के पहले लाइब्रेरियन की नियुक्ति की जाए: सभापति

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Librarian niyukti: विधानसभा चुनाव से पहले लाइब्रेरियन की नियुक्ति होनी चाहिए| ऐसे बिहार सरकार द्वारा लगातार नौकरी दी जा रही है| बिहार सरकार हर क्षेत्र में युवाओं को नौकरी दे रही है| लाइब्रेरियन की बहाली की भी प्रक्रिया अभी चलरही  है| चुनाव के पहले इसकी घोषणा कर देनी चाहिए|

  उक्त बातें मंगलवार को बिहार विधान परिषद में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने ऑल बिहार ट्रेड लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय लाइब्रेरियन दिवस पर कहीं| उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में पढ़ने के बाद लोग शिक्षित होते हैं| हर स्कूल और कॉलेजो में लाइब्रेरियन होना चाहिए| इसकी समस्या का समाधान भी निकाला जाना चाहिए| कार्यक्रम में लाइब्रेरियन एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह के द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन किया गया|

 

एमएलसी डॉ.संजीव ने कहा कि विश्वविद्यालय और कॉलेजो में रिक्त पड़े लाइब्रेरियन की सीटों को जल्द भरा जाना चाहिए| सरकार की जितनी भी शाखाएं हैं, सभी जगह पर नियुक्ति होनी चाहिए| विश्वविद्यालयों में किताब खरीदारी के नाम पर लूट मची है| अच्छे किताबें नहीं खरीदी जा रही है| पाटलिपुत्र विवि के कुलसचिव प्रो.एन.के. झा ने कहा कि संस्था हमेशा जिंदा रहती है| कभी भी पुस्तक और पुस्तकालय का महत्व कम नहीं होगा| हर कार्यालय में पुस्तकालय होना चाहिए| सभी प्रखंड और पंचायत स्तर पर लाइब्रेरियन की नियुक्ति होनी चाहिए|

शिक्षण संस्थानों की पहचान उसके लाइब्रेरी से होती है| बीडी कॉलेज की नवनियुक्त प्रा.रत्ना अमृत ने कहा कि लाइब्रेरी हमेशा ज्ञान की मंदिर के तौर पर देखा गया है| स्कूल और कॉलेजो में लाइब्रेरियन की नियुक्ति की जाए| इसके अलावा गोल संस्था के निदेशक डॉ.विपिन सिंह, बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेश कुमार, पटना जिलाध्यक्ष हर्षित राज, माधव कुमार, आनंद कुमार, नीलेश कुमार, जयेश कुमार समेत अन्य छात्र उपस्थित थे|

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top