AdBlocker Detected !

It Seems That You Are Using An Ad Blocker/VPN/Proxy/Custom DNS. Please Consider Disabling It To Support Our Website.

Note : Brave Browser Is Not Supported On Our Website.

Once You're Done, Refresh The Page.

Bihar STET Notification 2025:बिहार स्टेट नोटिफिकेशन जारी, आवदेन प्रक्रिया सहित अन्य डिटेल्स

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar STET Notification 2025: बिहार बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET 2025) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है| बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना की ओर से जारी विज्ञापन के मुताबिक STET 2025 के लिए छात्र 11 सितंबर 2025 से biharboardonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे| आवेदन की लास्ट डेट 19 सितंबर 2025 दी गई है| STET पास करने वाले शिक्षक बीपीएससी टीआरई- 4 के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं| एसटीईटी परीक्षा 4 अक्टूबर 2025 से 25 अक्टूबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी और इसका रिजल्ट 1 नवंबर 2025 को जारी कर दिया जाएगा|

इस आर्टिकल में हम आपको Bihar STET Notification 2025 की पूर्ण जानकारी देंगे|इसलिए इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक ध्यान से पढ़ें|

बिहार एसटीईटी परीक्षा माध्यमिक कक्षाओं के लिए तय किए गए सिलेबस के मुताबिक पेपर 1 (माध्यमिक) के अनुसार आने वाले विषय और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए तय सिलेबस के अनुसार पेपर 2 (उच्च माध्यमिक) के तहत आने वाले विषय के लिए आयोजित होगी| पेपर 1 व पेपर 2 में पास सभी अभ्यर्थियों को एसटीईटी पास का सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा जिसकी वैलिडिटी लाइफटाइम होगी|

Bihar STET Notification 2025:बिहार स्टेट नोटिफिकेशन जारी, आवदेन प्रक्रिया सहित अन्य डिटेल्स

Bihar STET Notification 2025: एसटीईटी पेपर 1 (माध्यमिक) इन विषयों के लिए ली जाएगी

हिंदी, उर्दू, बांग्ला, मैथिली, संस्कृत, अंग्रेजी, भोजपुरी, गणित भौतकी, गणित, भौतकी विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल,अर्थशास्त्र, वाणिज्य, राजनीतिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, संगीत, नृत्य, ललित कला और विशेष शिक्षा|

Bihar STET Notification 2025:एसटीईटी पेपर 2 (उच्च माध्यमिक) इन विषयों के लिए होगी

हिंदी, उर्दू, बांग्ला, मैथिली, संस्कृत, अंग्रेजी और भोजपुरी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, राजनीतिक विज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, अरबी, फारसी, वाणिज्य, कंप्यूटर विज्ञान, कृषि और संगीत|

Bihar STET Notification 2025:आयु सीमा

  • अधिकतम आयु 37 वर्ष
  • महिला और बीसी, एमबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी|
  • अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में अधिकतम 5 वर्ष की छूट दी जाएगी|
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों को आयु सीमा में अधिकतम 10 वर्ष की छूट दी जाएगी|

Bihar STET Notification 2025: परीक्षा पैटर्न

बिहार एसटीईटी परीक्षा माध्यमिक कक्षाओं के लिए तैयार सिलेबस के अनुसार पेपर 1 (माध्यमिक) के तहत आने वाले विषय और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए सिलेबस के अनुसार पेपर 2 (उच्च माध्यमिक) के तहत आने वाले विषय के लिए आयोजित की जाएगी| पेपर 1 और पेपर 2 में 100 प्रश्न निर्दिष्ट विषय से दिए जाएंगे, और 50 अंक शिक्षक शिक्षक कला, अन्य दक्षताओं से दिए जाएंगे|कुल 150 प्रश्न होंगे|

परीक्षा सीबीटी मोड (ऑनलाइन) से आयोजित की जाएगी, परीक्षा की अवधि ढाई घंटे की होगी| प्रश्न मल्टीपल चॉइस वाले होंगे| एक प्रश्न पर एक अंक दिए जाएंगे| इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी|

Bihar STET Notification 2025:योग्यता

पेपर 1 (माध्यमिक)

  • स्नातक में 50% अंक और बीएड की डिग्री या
  • संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और बीएड या न्यूनतम 45% अंक से बैचलर डिग्री/ मास्टर डिग्री 
  • 4 वर्षीय पाठ्यक्रम बीए बीएड/बीएससी बीएड

पेपर 2 (उच्च माध्यमिक)

  • मास्टर डिग्री में 50% अंक और बीएड/बीए बीएड/ बीएससी बीएड या
  • न्यूनतम 45% अंक से मास्टर डिग्री बीएड या
  • मास्टर डिग्री में 55% अंक और 3 साल का बीएड, एमएड कोर्स|

 

Join Telegram Channel Click Here
Join WhatsApp Channel Click Here
Official Website Click Here
Apply Now Click Here

Bihar STET Notification 2025:बिहार स्टेट नोटिफिकेशन जारी, आवदेन प्रक्रिया सहित अन्य डिटेल्स

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top